चांदनी रातों की रंगत समेटे
सितारों की चादर बदन पे लपेटे,
गुम सुम अकेले नदी के किनारे,
छुप छुप के जो मेरा चेहरा निहारे,
अगर तुम नहीं थे तो फिर कौन था वो ?
वो सपनों से सुंदर , सजीली निगाहें
वो संदल के जंगल सी फैली हुई बाहें,
वसंती पवन सी वो चंचल निगाहें,
वो मुरली सी बोली थी किसकी बताओ ?
चलो ! माना झूठी हैं मेरी निगाहें,
तो फिर क्यों ये कहानी हवा गुनगुनाये,
ना पलकों की चिलमन में आँखें चुराओ ,
कैसी पहेली है कुछ तो बताओ ?
शरारत से ना देखो हमारी तरफ यूँ,
अगर इश्क है तो छुपाते हो तुम क्यों,
झूठी झिझक का ये पर्दा हटाओ,
तुम्हारी हूँ मैं , मुझको अपना बनाओ।
मुझे है यकीन वो तुम्ही थे ,तुम्ही थे,
मगर फिर भी एक बार सच सच बताओ ,
अगर तुम नहीं थे तो फिर कौन था वो।
अनुप्रिया...
सुना है वक़्त किसी के रोके कभी रुकता नहीं, मैंने तेरे प्यार में डूबा हर लम्हा रकते देखा है।
जो आज तक नहीं रुका किसी के सामने ,
उस आसमान को तेरे क़दमों में झुकते देखा है।
वो जिसका देख कर चेहरा दर्द भी हंस देता है,
उन बहारों को तेरे गम में सिसकते देखा है।
शायद ये बात सुन कर सभी दीवाना कहेंगे मुझे,
पर मैंने तेरे इशारों पर मौसम बदलते देखा है।
ये मेरे इश्क की इम्तहान नहीं तो और क्या है ,
जो मैंने तेरे वजूद में खुद को सिमटते देखा है।
शोला अगर जला दे तो सब यकीन भी कर लें,
मैंने तो शबनम से अपने दिल को जलते देखा है।
वो क्या हुआ था लब्जों में मैं कैसे बताऊँ?
मैं किस तरह इस बात का यकीन दिलाऊँ ?
मैं जानती हूँ दस्तूर नहीं है ये जहाँ का,
ये माना की आज तक ये कभी नहीं हुआ।
मुझे पता है मेरे महबूब तु इंसा है खुदा नहीं,
पर जो देखा है मैंने वो भी कोई ख्वाब मेरा नहीं।
जुबान बोलना चाहें फिर भी कह नहीं पाती,
की मैंने तेरी चाहत में क्या - क्या गुजरते देखा है ।
अनुप्रिया...
चंचल आँखें , गोरा रंग,
चांदनी छलकता अंग अंग ,
ऐ काश कि मुझको मिल जाये
ऐसी ही प्रियतमा का संग।
होटों पर हो गुलाब की लाली,
वो चले तो झूमे डाली डाली,
हो उसपे आशिक ऋतुराज बसंत ,
ऐ काश कि मुझको मिल जाये
ऐसी ही प्रियतमा का संग।
वो सावित्री और सीता हो,
और प्रेम की बहती सरिता हो,
बातों से छलके प्रेम तरंग,
ऐ काश कि मुझको मिल जाये
ऐसी ही प्रियतमा का संग।
आँखों में भाव तरलता हो,
हर अदा में एक सरलता हो,
हो चित्त में शर्म की कम्पन ,
ऐ काश कि मुझको मिल जाये
ऐसी ही प्रियतमा का संग .
वो अनसुनी सी एक कहानी हो,
गंगा सा निर्मल पानी हो,
फुर्सत के छन में रची हुई
वो इश्वर का हो एक सृजन ,
ऐ काश कि मुझको मिल जाये
ऐसी ही प्रियतमा का संग।
अनुप्रिया...
उफ़ तेरी ये सुर्ख , गुस्से से भरी खामोश आँखें,
लगा दे आग पानी में ऐसी जलती हुई सांसें ,
नफरत में अदा है ये तो फिर वो प्यार क्या होगा,
अगर इनकार ऐसा है तो फिर इकरार क्या होगा ?
यूँ तो हमारी जिन्दगी से गुजरे कितने काफिले,
पर हम वहीँ पर रुक गए जिस मोड़ पर तुमसे मिले,
उम्र भर जलते रहेंगे क्या इन्तजार की आग में,
उलझन में है हम ए दिले बेक़रार क्या होगा ?
जिद है तुम्हारी ,तुम नहीं आओगे हमारी जिन्दगी में,लो आज खाते हैं कसम हम भी तुम्हारी आशकी में,
तुम मिलोगे हमसे ,या फिर हम मिलेंगे मौत से,
देखना है ऐ मेरे दिलदार , क्या होगा ?
अनुप्रिया...
दिल में धड़कन की जगह अब तेरे अरमान हैं,
मेरे होठों पर सजी जो वो तेरी मुस्कान है।
मेरी आँखों में जो सपना है , अमानत है तेरी,
मैं कहाँ हूँ खुबसूरत , वो तो मोहब्बत है तेरी।
सांसो में है तेरी खुश्बू , जिस्म में अहसास है,
दूर तू है मुझसे कितना, फिर भी लगता पास है।
मंजिलें तूहमसफ़र तू , और तू ही रहगुजर है ,
हाय ! कितना खुबसूरत मेरे जीवन का सफ़र है...
अनुप्रिया...
काश कभी ऐसा हो जाता,
तुम सामने मेरे बैठे होते,
हाथों में ले कर हाथ को मेरे,
तुम कुछ कहते, हम कुछ कहते।
अनजानी सुनसान डगर हो,
ख़ामोशी का हरसू असर हो,
बहकी बहकी तुम्हारी आँखे,
झुकी झुकी सी मेरी नज़र हो,
ऐसे में हम कैसे कह सुन पाते,
कानो में हमारे जो तुम कहते।
होता कभी जो ऐसा आलम ,
हम तुम और तन्हाई का मौसम,
सोंच के बढ़ जाती है धड़कन,
तुम क्या कहते, हम क्या कहते।
ऐसा होता ,वैसा होता,
जाने कैसा कैसा होता,
जज्बातों का बन जाता समंदर,
जब तुम ये कहते ,हम वो कहते...
अनुप्रिया...
कहो कैसे मैं भूल जाऊं तुम्हें,
दर्दे दिल भी तुम , और दावा भी तुम।
सुलग रहे हो कहीं सीने में चिंगारी से,
बह रहे हो वहीँ बन के हवा भी तुम।
कर दिया खुद ही जहाँ में मुझको बेपर्दा,
छुप गए आँचल में फिर बन के हया भी तुम।
पहले तो लबों को आह तक भरने ना दिया,
बह गए आँखों से फिर बन के दर्दे दास्ताँ भी तुम।
ना जाने कौन सी रस्में मोहब्बत तुमने निभाई,
ना बने बेवफा और ना ही वफ़ा ही तुम।
खैर जाने दो करें क्या तुमसे शिकायतें,
जब करम भी तुम ही हो और सजा भी तुम।
तोड़ दिए हर रिश्ते यही सोंच कर मैंने ,
हमदर्द भी अब तुम ही हो, दर्देआशना भी तुम...
अनुप्रिया...